खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में बुधवार को नमामि गंगे अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाल कर आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखना अति आवश्यक है पूरे विश्व में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है, ऐसे में कोरोना से बचाव के साथ ही अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाना जरूरी है। छात्रों की ओर से निकाली गई रैली के माध्यम से आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महाविद्यालय परिसर तथा उसके आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर डॉ. एमएस कण्डारी, डॉ.राधा रावत, जेएस रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!