खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के महाविद्यालय में सोमवार को यूथ रेडक्रॉस यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी चमोली हेमंत वर्मा ने यूथ इकाई का उद्घाटन करते हुए कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी मानवता की सेवा करने वाली सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था है।  कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पुरातन काल से ही मानवीय मूल्यों का समावेश रहा है, रेडक्रॉस उन्हीं मूल्यों की एक प्रतिकृति है। विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश भट्ट ने रेडक्रॉस की कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी आपदा में मानवीय हितों की रक्षा ही रेडक्रॉस का ध्येय है। इस मौके पर गरीब असहाय जनों को कंबल वितरण किये गए तथा सभी स्वयसेवकों को किटों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरविन्द भट्ट, डॉ. डीसी सती, डॉ.डीएस नेगी, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. मनोज नौटियाल, डॉ. जेएमएस नेगी, डॉ. संध्या गैरोला, डॉ. विधि ध्यानी, डॉ. श्याम लाल बटियाटा डॉ. दिगपाल कण्डारी,डॉ. आरके यादव आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!