खबर को सुनें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा पहुंचें. सीएम योगी के बेहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी का बुधवार देर रात निधन हो गया था. गुरुवार को उनका दिल्ली की के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री योगी मुंबई में होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे. सीएम योगी शुक्रवार को गाज़ियाबाद कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित घरौंदा एमआइजी सोसाइटी पहुंचे. राजेंद्र सिंह चौधरी का परिवार इसी सोसाइटी में रहता है.

मिली जानाकारी के मुताबिक़ ब्रेन स्ट्रोक होने पर एक जनवरी की सुबह 67 वर्षीय राजेंद्र सिंह चौधरी को कौशांबी स्थित यशोदा असपताल में भर्ती कराया गया था. न्यूरो फिजिशियन डॉ सुमंतो चटर्जी, फिजिशियन डॉक्टर अंशुमन त्यागी, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ धीरेंद्र सिंघानिया की निगरानी में मुख्यमंत्री के बहनोई का उपचार हुआ. बुधवार शाम 5:30 बजे ब्रेन डेड होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था. घर पर वह वेंटीलेटर पर थे. उनकी निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम मौजूद थी.

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!