जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम क तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यशवंतसिंह नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वन्य जीव सप्ताह के तहत आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान दिव्यांशु और तृतीय स्थान कुमारी स्नेहन ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में वन पंचायत सरपंच उर्गम भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षण रखने के लिए वन्य जीवो का अहम योगदान है। उनकी रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का भी वन्यजीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। जनदेश के सचिव सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। आज के बदलते परिदृश्य में जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे खतरे से बचाने के लिए सभी को मिलकर के सामूहिक प्रयास करने होगे है। उन्होंने कस्तूरी मृग को बचाने के लिए विशेष अपील की। वन्य जीव की रक्षा के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग जरूरी है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ज्योति मेदुली ने आयोजक मंडलों का धन्यवाद किया और वन्य जीव की संरक्षण के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ की रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल ने कहा कि बच्चों को समग्र रूप से जानकारी रखनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पढ़ने और लिखने और सीखने की आदत का विकास करना आवश्यक है। तभी जाकर की आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने स्वयं कक्षा सात से ही तय कर लिया था कि वे एक रेंज अधिकारी बनेंगी। उसके लिए मैंने लक्ष्य निर्धारण कर इस जगह पहुंचने की कोशिश की। उन्होंने बच्चों से भी अपील की कठोर परिश्रम करें और अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखें। कार्यक्रम में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के चंद्र मोहन सिंह राणा, अभिषेक बिष्ट, हरेंद्र, हरीश राणा, अलकनंदा भूमि संरक्षण के बलवंत सिंह रावत, राजेंद्र सिंह खाती आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *