खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली की एक बैठक सोमवार को गोपेश्वर में संपन्न हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाये ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब भी किसी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है सबसे पहले सरकार जन कल्याण की योजनाओं को संचालित कर जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य करती है। सरकार की मंशा अंत्योदय करना है। और वह तभी संभव है जब सरकार की इन योजनाओं का जनता को सही-सही पता हो।

इस मौके पर जिला प्रभारी विजय कपरवाण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आकर अंत्योदयी प्रयत्न से समाज के जरूरत मंद अन्तिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करती है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों की सेवा राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना होगा। बैठक में कार्यकर्ता से प्रत्येक बूथ पर 10 फलदार पौध का रोपण कर समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की अपील भी की गई। साथ ही नौ अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक परिवार के मकानों पर तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान भी किया गया, वहीं 20 जुलाई से 30 जुलाई तक सभी 18 मंडलों में मंडल पदाधिकारी बैठक संपन्न की जाएगी जिससे आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक से पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चे के कोषाध्यक्ष रमेश सैनी के निधन पर दो मिनट का मौन कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। बैठक में जिला प्रभारी विजय कपरवाण, जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संदीप सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुवनेश जोशी, अध्यक्ष नगर पालिका गोपेश्वर पुष्पा पासवान, नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, विनोद कनवासी, जगदीश सती देवीलाल भारती, कलावती पाठक, शांति राणा, जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *