खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नगर कांग्रेस कमेटी गोपेश्वर के तत्वावधान में शुक्रवार को नगरपालिका सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर चर्चा की गई। 

नगराध्यक्ष  धीरेन्द्र गरोड़िया की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, पेपर लीक तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। सम्मेलन में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए लोगों का विधायक एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का वीडियो भी कार्यकर्ताओं को दिखाया गया।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य प्रमोद बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपिन फरस्वाण, मनीष नेगी, कमल रतूड़ी, रितेश बगवाड़ी, मुकुल बिष्ट, प्रताप लाल, गोपाल रावत, जयवीर नेगी आदि मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!