थराली (चमोली)। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिशन का अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार गुरूवार को भी जारी रहा। अपने पूर्व से ही निर्धारित कार्यक्रम के तहत फार्मासिस्ट आठ बजे से 10 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। फार्मासिस्ट मोहन राम आर्य और गिरीश टम्टा ने बताया कि लंबे समय से उनका संगठन फार्मासिस्ट पदों का पुनर्गठन, उप केन्द्रो पर नये पदों का सृजन, रिक्त पदों पर नियुक्ति, तथा पुरानी पेंशन नीति लागू की जाने की मांग कर रहे है। लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा उसके बाद आगे की रणनीति तय की जायेगी। इस मौके पर फार्मासिस्ट एमआर आर्य, गिरीश टम्टा, प्रकाश ममगाई, मदन गुंसाई, विजयलक्ष्मी गुंसाई, प्रशिक्षु फार्मासिस्ट चन्दर मोहन आदि मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
