खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। विद्रोहिता एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल ग्वालदम में रक्षाबंधन के  पर्व पर ग्राम सभा ग्वालदम की महिलाओं की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम के अधिकारियों अधीनस्थ अधिकारियों, एवं कर्मचारियों को राखी बांधी गई तथा मिठाइयां खिलाई गई। उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई दी गयी तथा उनका धन्यवाद  करते हुए आभार व्यक्त किया। और भरोसा दिलाया कि आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारा कर्तव्य है जिसके लिए हम हर समय तैयार रहते हैं।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला मंत्री भावना रावत, ब्लॉक प्रमुख कविता नेगी, भारतीय सैनिक संगठन के हीरा सिंह बडियारी, भाजपा के प्रभारी विंदर सिंह,  ग्राम सभा ग्वालदम की 22 महिलाएं तथा सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम उप कमांडेंट आमोद, उप कमांडेंट अमित कुमार सोनकर, किशोर कुमार पाठक आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!