देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
Chingari News Live Uttarakhand News
खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तेफना गांव के जंगल में घास काटते समय पैर फिसलने से एक महिला करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार रविवार को तेफना गांव निवासी 45 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी दरवान सिंह जंगल में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरी। ग्रामीणों जब तक महिला को रेस्क्यू करने पहुंचे तब तक गंभीर चोंटे लगने के कारण महिला की मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!