खबर को सुनें

नारायण बगड़। पंजाब के भटिंडा में तैनात गढ़वाल राइफल की जवान सूरज बिष्ट उम्र 25 वर्ष पुत्र कर्ण सिंह ग्राम कंशोला, पोस्ट गड़कोट, विकास ख.नारायण बगड़ की ट्रेनिंग के दौरान शुक्रवार को हुई आकस्मिक मौत से संपूर्ण गांव व क्षेत्रवासी सदमे में है।
कंशोला गांव निवासी सूरज बिष्ट 3 वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था सूरज के पिता करण सिंह वर्तमान में सूबेदार के पद पर आसाम राइफल में कार्यरत हैं । सूरज बिष्ट तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं वही बड़ा भाई पंकज भी आर्मी में सेवारत है । सूरज बिष्ट की मौत की खबर सुनते ही संपूर्ण गांव के साथ-साथ क्षेत्र में भी शोक की लहर छा गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *