खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पत्रकार हरीश बिष्ट का शुक्रवार की सुबह एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान देहांत हो गया है। वे पिछले एक सप्ताह से एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी असामायिक निधन से चमोली जिले में शोक की लहर फैल गयी है।

हरीश बिष्ट चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में दैनिक जागरण में कार्यरत थे। एक सप्ताह पूर्व अचानक पक्षघात होने के कारण उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के समाचार से पूरे पत्रकार परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!