खबर को सुनें

-3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

-अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की समयसीमा बढ़ा दी है। अब दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा, वहीं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन तीन अक्टूबर को होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के पत्र के क्रम में एसआईआर की संशोधित समय-सारणी जारी की गई है। इसके तहत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 14 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर अब 28 सितंबर कर दिया गया है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संशोधित समय-सारणी के अनुसार दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की कार्रवाई समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने को कहा गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, संबंधित अधिकारियों और आमजन से संशोधित कार्यक्रम एवं नई तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकें, इसके लिए निर्धारित तिथियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना जरूरी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!