खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकटवर्ती गांव तिलफारा के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव के ग्रामीणों ने गुरूवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंप कर जल जीवन मिशन के तहत गांव के लिए पेयजल योजना पर पानी चलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि दो माह से ग्रामीण पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

तिलफारा गांव के बीरेंद्र कुमार, गिरीश लाल, शिवलाल, किशोरी लाल का कहना है कि ग्राम पंचायत पिलंग का तिलफारा गांव अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव है। यहां पर 50 से अधिक परिवार निवास करते है। इस गांव को पानी के लिए जल जीवन मिशन से 50 लाख की लागत का एक टेंक निर्माण किया गया है। साथ ही घरों तक पाइप लाइन भी बिछाई गयी है। लेकिन जहां से पानी का स्रोत लिया गया है वहां पर अभी तक पानी को नहीं जोड़ा गया है। सिर्फ विभाग ने खानापूर्ति के लिए इस पर एक दिन पानी चलाया गया उसके बाद से अभी तक पानी नहीं आया है। विभाग से बारबार गुहार लगायी जा रही है लेकिन विभाग ठेकेदार के सिर पर ठिकरा फोड रहा है कि अभी स्रोत को जोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि गांव में पानी न होने के कारण ग्रामीण एक से दो किलोमीटर तक प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोह रहे है। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते पानी के लिए बिछायी गई पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त होने लगी है। उन्होंने विभाग से यथाशीघ्र ग्रामीणों को पानी मुहैया करवाने की मांग की है। इस मौके पर बीरेंद्र कुमार, गिरीश लाल, किशोरी लाल, अजय कुमार, राजेंद्र, नरेंद्र आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!