खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। ग्राम पंचायत बेमरू में ग्रामीणों ने सामूहिक सहभागिता से सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। दशोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेमरु में प्रधान रविन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत, वन पंचायत व महिला मंगल दल के सामूहिक सहभागिता से गांव के सार्वजनिक स्थानों व पैदल रास्तों पर सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों का कटान का कार्य किया गया। प्रधान रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ऐसे सार्वजनिक पैदल रास्ते इनमे विधालय, स्वास्थ्य केन्द्र, जलधारा, गोशालाओं, कूड़े स्थल शामिल हैं।  जहां से जगंली जानवरों इनमें वर्तमान समय में भालू और गुलदार शामिल के रूकने व छिपने के स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया ताकि जंगली जानवरों के भय से कुछ हद तक निजात मिल सके। इस मौके पर बेमरु-भर्की की सरपंच रचना नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष बीना देवी, पानसिंह नेगी, जसपाल नेगी, आंगनबाडी कार्यकत्री बिमला हटवाल, मंजू देवी, सावित्री देवी, सुरेशी देवी, हेमलता देवी, दीक्का देवी, दीपा देवी, बबीता देवी, अमन नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *