खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के तलवाडी स्थित मत्स्य प्रजनन केंद्र के जलस्रोत से पानी को अन्य स्थानों को ले जाए जाने को लेकर तलवाडी के ग्रामीणों ने विरोध करते हुए एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा है।

ग्राम प्रधान दीपा देवी ने कहा कि मत्स्य प्रजनन केंद तलवाडी के जल स्रोत से कुछ गांव के लिए पेयजल की लाइन ले जाई जा रही है, जिससे मत्स्य प्रजनन केंद्र में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है।  इस मत्स्य प्रजनन केंद्र का व्यापक लाभ जो उत्तराखंड की नदियों को मिल रहा है वह प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि जल स्रोत से पहले से ही कुछ स्थानों के लिए पेयजल की आपूर्ति होती है एवं शेष जल से यहां मत्स्य प्रजनन केंद्र के तालाब मत्स्य प्रजनन कराया जाता है। लेकिन अब कुछ अन्य स्थानों के लिए भी इस स्रोत से पेयजल को ले जाने की बात की जा रही है जिसका असर मत्स्य प्रजनन केंद्र के तालाबों पर पड़ेगा और यह मत्स्य प्रजनन केंद्र बिना जल के बंद होने के कगार पर आ जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मत्स्य प्रजनन केंद्र से पानी की लाइन जोड़ने के कार्य को रोका जाए। ज्ञापन देने वालों में महिला मंगल दल तलवाडी की अध्यक्ष सुनीता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता कंचन रावत आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!