खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लॉक के ईडा-बधाणी गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में हो रहे भूस्खलन का सुधारीकरण कर गांव की सुरक्षा करने की मांग उठाई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हिमांशु खुराना को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।

कर्णप्रयाग के पूर्ण पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला और ललित पंवार का कहना है कि गांव में हो रहे भूस्खलन से गांव के 100 परिवारों की नाप भूमि व आवासीय भूमि खतरे की जद में आ गई है। जिसे ग्रामीणों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। कहा गया कि ईड़ा-बधांणी गांव नगर पालिका का ग्रामीण क्षेत्र है। यहां यदि समय रहते गांव के प्राकृतिक स्रोत से जल निकासी की सुचारु व्यवस्था करने के साथ ही भूस्खलन जोन का सुधारीकरण कार्य किया जाता है। तो यहां पैदा हुई स्थिति को सुधारा जा सकता है। ग्रामीणों ने मामले में जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर आनंद सिंह गुसांई, अमित गुसांई, जयकृत सिंह, हुकुम सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!