पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के रौता हरिशंकर मोटर मार्ग चैड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस चैड़ीकरण के कारण निकलने वाले मलवे के कारण ग्राम पंचायत गनियाला की पेयजल लाइन का स्रोत क्षतिग्रस्त हो गया है और पाइप लाइन में गंदा पानी निकल रहा है। जिससे ग्रामीण इस गंदे पानी पीने को मजबूर है।ग्रामीणों ने मंगलवार को एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी पोखरी को देकर मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।
ग्राम प्रधान देवेंद्र लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा चैधरी ने बताया रौता हरिशंकर मोटर मार्ग पर सड़क चैड़ीकरण के कारण लोक निर्माण विभाग के द्वारा पेयजल लाइन और पेयजल स्रोत क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसके कारण गनियाला के ग्रामीण एक माह से गंदा पानी पीने को मजबूर है। इस संबंध में कई बार मौखिक रूप से इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को कहा गया है लेकिन लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण पेयजल लाइन नहीं बन पा रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान देवेंद्र लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा चैधरी, कुंवर सिंह चैधरी, रघुवीर चैधरी, भरत सिंह चैधरी आदि मौजूद थे।

