खबर को सुनें

जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान, मांगा शिक्षक का स्पष्टीकरण

गोपेश्वर (चमोली)। एक शिक्षक की ओर से स्कूली बच्चों से कार धुलवाने का वीडियो सोसल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिक्षक का स्पष्टीकरण मांगे जाने के आदेश दिए हैं।

शिक्षक द्वारा  छात्रों से कार धुलवाने के मामले को चमोली जिला प्रशासन ने गम्भीरता से लिया है। चमोली जिले के प्रभारी जिला अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये लिखित आदेश में कहा है कि शिक्षक द्वारा बच्चों से कार धुलवाने का खेद जनक है। मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये आदेश में कहा है कि संबंधित शिक्षक से इस प्रकरण पर स्पष्टीकरण लेकर  उपलब्ध कराया जाय।

मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये आदेश पत्र में कहा कि सोसल मीडिया  पर एक वीडियो जो थराली ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय  जूनिधार (गोविंठा)  का है। वीडियो में विद्यालय की चारदीवारी के बाहर सड़क किनारे खड़ी  कार को स्कूली छात्रों से धुलवाना दिखाया गया है।  संबंधित विद्यालय के शिक्षक भी वीडियो में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।  आदेश पत्र में कहा है कि स्कूली बच्चों से कार धुलवाने की स्थिति और मामला खेदजनक है्।  बच्चों से कार धुलवाने का मामला  शिक्षक द्वारा कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये आदेश में कहा है कि बच्चों से कार धुलवाने  के मामले  के प्रसारित वीडियो  के सम्बन्ध में शिक्षक से स्पष्टीकरण लेकर जिलाधिकारी को  उपलब्ध  कराने को कहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *