खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थराली ब्लॉक के कुलसारी-नैल-ढालू मोटर मार्ग पर रविवार को गुमटा तनोली तोक के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई है।

कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर तहसील प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पहुंचकर वाहन में सवार पास्तोली निवासी दर्शन राम (56 वर्ष) तथा नैल निवासी दिनेश चन्द्र जोशी (60 वर्ष) को रेश्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के पश्चात दोनों को मृत घोषित कर दिया गया है। राजस्व पुलिस की ओर से दोनों शवो पंचायतनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!