खबर को सुनें

रिखणीखाल । रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम प्रधान अनिल भारद्वाज उर्फ अन्नू का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए । रविवार देर रात रिखणीखाल के ग्राम पंचायत प्रधान अनिल भारद्वाज उर्फ अन्नू देवियोखाल सवारी छोड़कर अपने घर वापस लौट रहे थे कि अचानक उनका वाहन बीच जंगल के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वह गम्भीर घायल हो गये। रात भर वह जंगल के बीच में कराहते व चिल्लाते रहे लेकिन उनकी कराहने की आवाज किसी को नहीं पहुँची। जिससे उनको उचित समय पर स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल सका, वे वाहन में अकेले थे। सोमवार सुबह जब स्कूली बच्चे स्कूल जा रहे थे तो उनकी नजर दुर्घटनाग्रस्त वाहन और घायल व्यक्ति पर पड़ी तो बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना गाँव तक पहुंचायी । सूचना मिलते ही स्थानीय प्रखर समाजसेवी व पूर्व प्रधान चन्द्रपाल सिंह रावत निवासी चपडेत ने मौके पर जाकर गम्भीर घायल प्रधान को अपने निजी वाहन से बिना देरी किए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में उनका उपचार जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *