खबर को सुनें

नारायणबगड़ (चमोली)। नारायणबगड़ विकासखंड के भगोती गांव के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होने पर पचास मीटर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

नारायणबगड़ विकास खंड के नारायणबगड़ भगोती मोटर मार्ग पर शनिवार को एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के द्वारा आपातकालीन सेवा 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाया गया। प्राथमिक केंद्र प्रभारी नारायणबगड़ डॉ0 नवीन डिमरी ने बताया की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले  व्यक्ति की मौत हो गई थी। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से मृतक व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!