खबर को सुनें
  • गोचर-भटनगर मार्ग पर पुस्ता ढहने से वहां खड़े पांच वाहन आये चपेट में

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में हो रात्रि में हो रही भारी वर्षा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हर रात्रि को हो रही वर्षा से लोग डरे हुए है। आसमान से बरस रही आफत ने लोगों को भयभीत कर दिया है। रविवार की रात्रि में हुई मुसलाधार वर्षा से सोमवार को बदरीनाथ हाईवे गोचर से कुछ आगे कमेडा के पास सौ मीटर के आसपास वाउ आउट हो गई है जिससे हाईवे बाधित हो गया है, वहीं नंदप्रयाग और छिनका के पास पहाड़ी से भारी मलवा और बोल्डर आने हाईवे बाधित चल रहा है। जबकि गोचर-भटनगर मार्ग पर पुस्ता ढहने के कारण वहां पर खडे़ स्थानीय लोगों के वाहन इसकी चपेट में आ गये है। हालांकि छिनका में अवरूद्ध हाईवे को खोल दिया गया है।

आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि में हुई भारी वर्षा के कारण बदरीनाथ हाईवे कमेडा के पास सौ मीटर के लगभग वास आउट हो गया है जिससे यहां पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी है। आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार यहां पर हाईवे खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है, वहीं नंदप्रयाग और छिनका में भी हाईवे बाधित हो गया था जिस कारण यहां पर भी यात्रियों तथा स्थानीय सवारियां फंस गयी थी। छिनका में हाईवे को खोल दिया गया है।

इधर, भटनगर में रात्रि में स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे अपने वाहन खड़े किये थे जो सोमवार की सुबह पुस्ता ढहने के कारण पांच वाहन इसकी चपेट में आये गये और नीचे जा गिरे।

उधर गैरसैण मोटर मार्ग पर काली माटी के पास 30 मीटर सड़क भी वास आउट हो रखी है यहां पर भी आवाजाही अवरूद्ध चल रही है। जिसे खोलने का कार्य भी चल रहा है। जिले में अभी भी 58 लिंक मोटर मार्ग अवरूद्ध चल रहे है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!