गोपेश्वर (चमोली)। वन पंचायत सरपंच संगठन की जोशीमठ ने विभिन्न मांगों को लेकर 26 दिसम्बर से आमरण अनशन शुरु करने का एलान किया है। वन पंचायत सरपंच संगठन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह चैहान का कहना है कि संगठन की ओर बीते 18 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों के निस्तारण के लिये धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन वर्तमान तक विभाग व सरकार की ओर से मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके देखते हुए संगठन ने 24 दिसम्बर तक मांगों पर कार्रवाई न होने पर 26 दिसम्बर से आमरण अनशन शुरु करने का निर्णय लिया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

