खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत ने गोपेश्वर नगर में महर्षि वाल्मीकि चौक के निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपा।

महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार (मैंडी) ने कहा कि वाल्मीकि समाज की यह लंबे समय से चली आ रही मांग है। समाज की सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था को सम्मान देने के लिए नगर में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर भव्य चौक का निर्माण किया जाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में वाल्मीकि समाज के लोग पीढ़ियों से निवास कर रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि समाज के लिए आस्था और गौरव के प्रतीक हैं। ऐसे में उनके सम्मान में चैक का निर्माण समाज की भावनाओं को सम्मान देने के साथ ही नगर की पहचान में भी एक महत्वपूर्ण स्थान जोड़ेगा।

महापंचायत ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि महर्षि वाल्मीकि चौक के निर्माण के लिए नगर निकाय और लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं तथा इसके लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए जांए। प्रदेश उपाध्यक्ष ने समाज की इस न्यायसंगत और लंबे समय से लंबित मांग पर प्रशासन सकारात्मक पहल करने की मांग की है, ताकि महर्षि वाल्मीकि के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ वाल्मीकि समाज की भावनाओं को भी उचित सम्मान मिल सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!