खबर को सुनें

अब तक पर्यटन क्षेत्र में 4582.17 करोड़ रुपये का निवेश 

 
देहरादून। उत्तराखण्ड ने पर्यटन निवेश में आतिथ्य क्षेत्र को सबसे अधिक आकर्षित किया है, जिसमें 2016 से अब तक कुल 4582.17 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है। उक्त जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार राज्य में पर्यटन क्षेत्र में निवेश लाने की दिशा में हर संभव कार्य कर रही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन निवेश में आतिथ्य क्षेत्र को सबसे अधिक आकर्षित किया है। 2016 से अब तक कुल 4582.17 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है। जबकि दुबई दौरे के समय भी निवेशकों ने उत्तराखंड में निवेश की इच्छा जाहिर की है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्रदेश में कुल 995 इकाइयां जिनमें होटल, मोटल, रिसॉर्ट, रेस्तरां और मनोरंजन पार्क समेत कार पार्किंग शामिल हैं। निवेश की प्रवृत्ति इंगित करती है कि अधिकांश निवेश बड़ी और छोटी परियोजनाओं के लिए है। बड़ी और छोटी परियोजनाओं के लिए कुल 69 प्रतिशत निवेश आया है। ये निवेश रोजगार का एक प्रमुख स्रोत हैं। छोटे व्यवसायों ने भी इन निवेशों के माध्यम से सृजित कुल नौकरियों का 51 प्रतिशत सृजन किया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!