खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मन्दिर व आसपास मौजूद आवासीय भवनों में अज्ञात लोगों की  ओर से तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद केदारनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासन को दे दी है।

जानकारी के अनुसार केदारनाथ वन प्रभाग की गश्ती दल को बीते दिनों कुछ लोगों के यात्रा शुरू होने से  पूर्व रुद्रनाथ क्षेत्र में जाने की सूचना मिली थी। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने गश्ती दल को क्षेत्र के निरीक्षण पर भेजा। जिस पर गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिसमें मन्दिर के साथ ही पुजारी आवास व आसपास के अन्य आवासीय भवनों के दरवाजे टूटे मिले हैं। जिसकी जानकारी विभाग की ओर से पुलिस और प्रशासन को दे दी गयी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!