जोशीमठ (चमोली)। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के सलूड़ डुंग्रा क्षेत्र में गश्त  पर गए वन कर्मी ने पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर पत्थर मार कर चोटिल करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस प्रशासन को लिखित तहरीर दी गई है। घायल वन कर्मी को जोशीमठ  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया है।

बताया गया कि शुक्रवार को साढे तीन बजे  को वन कर्मी  अनुज कुमार सलूड़ डुंग्रा क्षेत्र में गश्त पर था। वन कर्मी का कहना है कि इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर पत्थर फेंक कर हमला किया है।  जिससे वन कर्मी अनुज कुमार के मुंह  व अन्य जगहों पर चोटें आई है। घायल वन कर्मी को सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र  जोशीमठ लाया गया जहां घायल वन कर्मी का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया।  वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने कहा कि मामले में एसडीएम सहित पुलिस को तहरीर दी गई  है। इस पर कार्रवाई की  मांग की गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *