खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। घर-घर कमल हर घर भाजपा के अभियान के तहत बदरीनाथ के विधायक विधायक महेंद्र भट्ट ने गुरूवार को पोखरी विकास खंड के पैणी, कुजासू ,ऐरास गांवों में जनसंपर्क किया।

2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने घर-घर कमल हर घर भाजपा अभियान के तहत कुजासू पैणी, ऐरास में बूथ अध्यक्ष और बूथ पालकों के घरों में विधायक महेंद्र भट्ट ने कमल के झण्डे और नव वर्ष के कैलेंडर वितरण किए। इस दौरान विधायक महेंद्र भट्ट ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा राज्य और केंद्र सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई है जिसका लाभ आज अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा अपना बूथ सबसे मजबूत करें घर घर  जाकर सरकार की ओर से किए कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र राणा, ग्राम प्रधान पैणी विजय, ग्राम प्रधान कुंजासू भाजपा कुशाल सिंह, पूरन कोली अब्बल सिंह लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!