खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। स्वच्छता पखवाड़े के तहत सतलुज जल विद्युत परियोजना एसजेवीएन फाउंडेशन ने रविवार को कुलसारी के आसपास तथा पिंडर नदी के किनारो पर साफ सफाई अभियान चलाया गया।

परियोजना के हेड आशुतोष बहुगुणा के नेतृत्व में  परियोजना परिसर, कुलसारी के आसपास तथा पिंडर नदी के किनारो की साफ सफाई  कर प्लास्टिक युक्त कचरे को नष्ट करने के लिए एक जगह पर एकत्रित किया गया। परियोजना प्रमुख ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करना चाहिए ताकि विभिन्न प्रकार के रोगों से बचा जा सके। उन्होंने लोगों से पालीथीन के बजाए कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने की अपील की जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर जयप्रकाश पांडे, संदीप रावत, बलवंत सिंह, विशाल भंडारी, जसपाल सिंह, हरीश, रोहित आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *