खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भराड़ीसैण विधानसभा से किसी कार्यवस लौट रहे दो विधायकों के काफिले को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सिमली में रोक दिया। इसके चलते पुलिस ने उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल मालसी भेज दिया। बताते चलें कि स्थाई राजधानी बनाने को लेकर विधायकों को भराड़ीसैण से न जाने देने के लिए उक्रांद कार्यकर्ता सिमली बैरियर पर ही डटे थे कि इस बीच रानीखेत के विधायक डा. प्रमोद नैनवाल तथा लक्सर के विधायक शहजाद कार्यवस लौटते हुए  सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओें ने विधायकों के वाहनोे को रोक दिया। इस दौरान विधायकों के वाहन आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे कि पुलिस ने उक्रांद कार्यकर्ताओें को सड़क से हटा दिया। काफी धक्का मुक्की के बाद पुलिस ने उक्रांद नेता आशीष नेगी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर दिया है।

उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री वीरू सजवाण ने बताया कि उक्रांद के 20 से 25 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार-पांच महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओें को मालसी स्थित अस्थाई जेल भेज दिया गया है। मालसी में गिरफ्तार लोगों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। उनके अनुसार कोई महिला पुलिस तैनात नहीं थी। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्रांद कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल मालसी में रखा गया है। उनका कहना था कि शांति व्यवस्था और विधायकों की सुरक्षा को लेकर इस तरह के कदम उठाए गए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!