खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से दो दावेदारों ने नाम वापस ले लिए है। इस तरह अब उपाध्यक्ष पद के लिए दो ही प्रत्याशी मैदान में रह गए है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए देवर खडोरा वार्ड के सदस्य जयप्रकाश पंवार, कोठा वार्ड के सुरेश कुमार बिष्ट, रानौ वार्ड के लक्ष्मण खत्री तथा बछुवावाण वार्ड की अनिता रावत ने सोमवार को नामांकन किया था। इनमें सुरेश कुमार बिष्ट तथा अनीता रावत ने उपाध्यक्ष पद की दावेदार से नाम वापस ले लिया है। इसके चलते अब उपाध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश पंवार तथा लक्ष्मण खत्री चुनाव मैदान में रह गए है। 14 अगस्त को अब मतदान होगा। इसमें ही दोनों के भाग्यय का फैसला होगा।

अध्यक्ष पद के लिए रमा राणा तथा दौलत सिंह बिष्ट के बीच जंग चल रही है। इसके चलते यह चुनाव अब दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर दो-दो उम्मीदवार ही रहने से अब पूरे सियासी समीकरण बदल गए है। इसके चलते अब जंग भी कड़ी हो गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!