खबर को सुनें

हरिद्वार। रील बनाते समय शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के दो किशोरों की जान चली गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को घटनास्थल से ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी दो अलग-अलग परिवारों के सिद्धार्थ सैनी उम्र 16 वर्ष व शिवम उम्र 17 वर्ष गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने मुताबिक दोनों किशोर जब अपने मोबाइल से रील बना रहे थे, तभी रेलवे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस आ गई और दोनों तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष ममता गोला के अनुसार मामले की पड़ताल की जा रही है। रेल की चपेट में आकर दोनों युवकों के शरीर के टुकड़े हो गए। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!