खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मारे गये दो पुलिस कर्मी पौडी जनपद निवासी सचिन कुमार और चमोली जिला निवासी जयवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव और पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह ने पुलिस लाईन गोपेश्वर में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी। दोनों ही पुलिस कर्मियों के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान पुलिस लाईन में प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेन्द्र रौतेला आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!