खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के निजमुला घाटी के गाड़ी गांव के समीप शनिवार की देर सांय को एक अल्टोकार अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार पांच लोगों में से दो की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया है।
चमोली पुलिस के वर्चुअल थाने से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को समय छह बजे के आसपास गाडी गांव से कुछ आगे तीन सौ मीटर गहरी खायी में जा गिरी है। सूचना मिलने पर कोतवाली चमोली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर राजस्व पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की सहायता से अल्टो कार में सवार पांच व्यक्तियों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग पूजा करने के उपरांत अपने घर जोशीमठ की ओर जा रहे थे।

मृतक के नाम
1. कर्ण सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी करची जोशीमठ
2. देव सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी करची जोशीमठ

घायलों के नाम

1. गोविंद सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी करची जोशीमठ
2. गंगा सिंह पुत्र गौर सिंह निवासी करची जोशीमठ
3. बलवीर सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी करची जोशीमठ

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!