खबर को सुनें

नारायणबगड़ (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड़ विकास खंड सभागार में गुरूवार को पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न विषयों पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वयं के राजस्व स्रोत, पंचायत ऑडिट, जलापूर्ति, डिजिटल साक्षरता एवं ई गवर्नेंस पर पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

नारायणबगड़ में हिमालय पर्वतीय विकास समिति की ओर से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,स्वयं के राजस्व स्रोत,पंचायत ऑडिट, जलापूर्ति,डिजिटल साक्षरता एवं ई गवर्नेंस विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं वार्ड सदस्य ने भागेदारी की। प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन करने के साथ ही स्वयं के स्रोत को विकसित करना, डिजिटल साक्षरता, जलापूर्ति समेत विभिन्न विषयों पर जानकारियां दी गई। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख यशपाल नेगी, खंड विकास अधिकारी राकेश मोहन नयाल, मास्टर विजय सिंह परिहार, पप्पू सोलिया, चतर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!