खबर को सुनें

छात्रा वर्ग में सविता तथा छात्र वर्ग में विक्रम सिंह बने चैंपियन

गोपेश्वर (चमोली)। जिले के कर्णप्रयाग महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है। विभिन्न प्रतियोगितायों में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर छात्रा वर्ग में सविता तथा छात्र वर्ग में विक्रम सिंह चैंपियन बने।

क्रीड़ा प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर बैडमिंटन, टीटी, शतरंज,  कैरम, रस्साकसी, बालीबाल की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। महाविद्यालय परिसर मे हुए पुरस्कार वितरण समारोह मे प्रभारी प्राचार्य डॉ. भारती सिंघल ने छात्र-छात्राओ को शुभकामनाये दी। इस मौके पर क्रीडा प्रभारी डॉ. वीआर अंन्थवाल, डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. तौफिक अहमद, डॉ. कविता पाठक, डॉ. चन्द्रावती टमटा, डॉ. इन्द्रेश पाण्डेय, डॉ. रूपेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. भरत लाल बैरवाण, डॉ. पूनम, डॉ. स्वाति सुन्दरियाल, डॉ. शालिनी सैनी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *