पोखरी (चमोली)। क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग की ओर से चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज थालाबैड में न्याय पंचायत स्तर की अन्डर 14 वर्ष की बालक-बालिकाओं के दो दिवसीय खेल महाकुंभ का बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है।
खेल महाकुंभ में आयोजित वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में राइका थालाबैड प्रथम, राइका पोगठा द्वितीय, जूनियर हाईस्कूल वल्ली खन्नी तृतीय, बालिका वर्ग कबड्डी में जूनियर हाईस्कूल ब्राहमणथाला प्रथम, राइका थालाबैड द्वितीय और जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की लंबी कूद में राइका थालाबैड का मयंक प्रथम, थालाबैड का आश्रित द्वितीय और जूनियर हाईस्कूल वल्ली खन्नी का जतिन तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में थालाबैड का जतिन प्रथम, जूनियर हाईस्कूल वल्ली का आर्यन दूसरे और राइका पोगठा का रवेन्द्र तृतीय रहे। इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में हाईस्कूल वल्ली की ममता प्रथम, राइका थालाबैड की मोनिका दूसरे और जूनियर हाईस्कूल वल्ली की अमीशा तीसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि थालाबैड की क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता देवी ने प्रतिभागियो को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिये। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य डीएस रावत ने कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियों के आयोजन से छात्र-छात्राओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। सहसंयोजक बवीता भण्डारी रावत ने कहा कि क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग की यह सराहनीय पहल है इससे ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को खेलों में अपने हुनर का प्रर्दशन करने का मौका मिलता है। इस अवसर पर थालाबैड की प्रधान सुलोचना देवी, संगीता देवी, प्रधानाचार्य डीएस रावत, राइका पोगठा के प्रधानाचार्य अर्जुन शाह, बवीता भण्डारी रावत, चन्द्र प्रकाश कण्डारी, मनवर रावत, कुलदीप कुमार, सत्यप्रकाश किमोठी, पान सिंह नेगी, डीएस नेगी, आरकेएस नेगी, उर्मिला नेगी आदि मौजूद थे। समापन के अवसर विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।
