खबर को सुनें

गांव में मातम, होली में नहाने गये थे

चंपावत। होली के दिन चंपावत जिले से दुखद खबर सामने आई है। जहां बनबसा क्षेत्र में नहाते वक्त नदी में डूबने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे सुबह के समय नदी में नहाने चले गए थे। बनबसा हुड्डी नदी में नहाते वक्त 2 बच्चों की डूब कर मौत हो गई।

मृतकों की पहचान वियोम चंद सोराड़ी (16) निवासी भजनपुर बनबसा और रितेह बटोला (17 ) निवासी नियर बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप बनबसा के रूप में हुई है। दोनों बच्चे क्लास 9वीं पढ़ते थे। होली के दिन बनबसा क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!