खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)।  फर्जी हाॅलमार्क के जरिए असली सोना बदलने वाले गिरोह का चमोली पुलिस ने भंडाफोड करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि 19 मार्च को जोशीमठ ब्लाॅक के थैंग गांव की लबली रावत ने कोतवाली जोशीमठ में तहरीर दी की। जुलाई 25 में उन्होंने अपनी नथ व झुमके 40 हजार रुपये में प्रतिमाह दो हजार व्याज पर अपर बाजार जोशीमठ स्थित आदय ज्वैलर्स के संचालक बंटी कुमार के पास गिरवी रख दिए थे। बीते साल नवम्बर में 40 हजार रूपये वापस करने के बाद वादिनी ने ज्वैलरी वापस ली। जब उसने नथ व झुमके पहने तो अन्य लोगों ने इनके नकली होने की आशंका जताई। ज्वैलरी की चमक और गुणवत्ता पर शक होने पर उन्होंने ज्वैलरी को बाजार के अन्य ज्वैलर्स के यहां दिखाया। इससे पता चला कि नथ और झुमके नकली है। इन पर चालाकी से हाॅलमार्क लगाया गया है। बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। चमोली के पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट तथा कर्णप्रयाग के त्रिवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 मार्च को वादिनी को कोतवाली पूछताछ के लिए बुलाया। आरोपी बंटी कुमार ने उन्हें दी गई पीली धातु की नकली दो नथ व दो झुमके कब्जे में लेकर शील किए। बंटी कुमार को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने वादिनी के असली सोने के आभूषणों के बदले नकली आभूषण तैयार करवाए और उन पर हाॅलमार्क लगाकर वादिनी को वापस कर दिया गया। आरोपी ने पूछताछ में एक और बडा खुलासा करते हुए बतायाा कि कर्णप्रयाग निवासी पंकज कुमार प्रभु कम कैरेट की ज्वैलरी पर फर्जी 20 कैरेट की मुहर लगाकर उसे असली हाॅलमार्क की ज्वैलरी की तरह तैयार करता था। इसके लिए उसके पास बिना लाइसेंस की हाॅलमार्क मशीन भी मौजूद  है। अभियुक्त निशानदेही पर पंकज कुमार प्रभु को कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया। मौके से हाॅलमार्क लगाने में प्रयुक्त मशीन और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। मामले में आपराधिक न्यास भंग व फर्जी हाॅलमार्क लगाकर ठगी करने के अपराध में धाराएं बढ़ाई गई। मानक ब्यूरों अधिनियम 2016 की बढोत्तरी की गई।

एसपी पंवार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को मशीन समेत गिरफ्तार करने पर गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिदेशक ने उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। अभियुक्त बंटी कुमार बिहार के बेगूसराय जिले के मुंगेरीगंज तथा पंकज कुमार प्रभु बिहार के पटना जिले के गंगा चक मलकाना गांव का निवासी है। बताया कि लेजर मल्टीपरपज मशीन की कीमत ढाई लाख है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *