खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। शुक्रवार को पुलिस चौकी बचेली खाल द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि तोताघाटी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना पर पोस्ट ब्यासी से HC महावीर रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर सर्च अभियान चलाया गया, सर्चिंग के दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा वाहन चालक का शव बरामद कर लिया गया जिसे रोप व स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:-

शत्रुघन महतो पुत्र राजदेव महतो, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- मधुबनी, पीपरु, बिहार।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *