खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ-मलारी हाईवे पर तपोवन से आगे जंगलात बैरियर के पास विपरित दिशा से आ रहे ट्रक और बाईक में टक्कर हो गई जिससे बाईक में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

सोमवार को तपोवन बाजार से आगे जंगलात बैरियर के पास तपोवन से रैणी की तरफ जा रहे ट्रक संख्या डीएल1 एलएबी 9355 के सामने रैणी की तरफ से आ रही मोटर साइकिल संख्या यूके07बीपी 0628 की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे मोटर साइकिल चालक/सवार कुंवर सिंह राणा पुत्र बख्तावार सिंह राणा निवासी ग्राम रैणी जिला चमोली उम्र 36 वर्ष तथा बीरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह निवासी ग्राम जखमाला थाना पोखरी जिला चमोली उम्र 44 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 और 112 मोबाइल वाहनो के माध्यम से उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। जहां चिकित्सक ने कुंवर सिंह राणा को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे गंभीर घायल बिरेन्द्र सिंह को उपचार के लिए हायर सेंटर गोपेश्वर रेफर किया गया है। गोपेश्वर जिला चिकित्सालय से भी श्रीनगर के लिए रैफर कर दिया गया है। मृतक का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *