खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के दिदिना में सोमवार तेज आंधी तुफान से पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से विस्थापित गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, वहीं पेड़ गिरने से गांव को जाने वाले पैदल रास्ते के इजराटोन गधेरे में बनी पुलिया की रेलिंग, सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। ग्राम प्रधान हुकम सिंह बिष्ट ने कहा कि गांव कि बिजली लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से तार  टूट गए और सप्लाई बंद हो गई है।  और गधेरे में बनी पुलिया के रिलिग टूटने से आवाजाही दिक्कत आ रही  है। बिजली विभाग के जेई हेमंत चमोला ने बताया है तारों को जोड़ा जा रहा। सोमवार की शाम तक बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *