खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के तहत गुरूवार को पुलिस परिवार की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए उन्हें पिरूल से विभिन्न प्रकार की सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

उपवा की अध्यक्ष डा. अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक/नोडल अधिकारी (उपवा) नताशा सिंह की देखरेख में गुरूवार को पुलिस परिवार की महिलाओं को गोदाम्बरी देवी की ओर से पिरूल से विभिन्न प्रकार की सामग्रियां जैसे टोकरी, टी कोस्टर, फूलदान, प्लेट, मंदिर के लिए पूजा की टोकरी, जूड़े के लिए क्लिप आदि अन्य सजावट की सामग्रियां बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उपवा की इस पहल से महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना जागृत होगी। इस प्रशिक्षण में पुलिस परिवार की महिलाओं की ओर से प्रतिभाग किया जा रहा है साथ ही महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिला आरक्षी अनीता, महिला आरक्षी पिंकी और पुलिस परिवार की महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *