पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी खंड शिक्षा कार्यालय में बुनियादी शिक्षा और संख्या ज्ञान को लेकर शनिवार से प्राथमिक विद्यालय के 60 शिक्षकों के दूसरे बैज का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. भाष्करचन्द्र वेबनी ने किया
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थीयों की बुनियादी शिक्षा और संख्या ज्ञान लेकर शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिसमें विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान, संख्या ज्ञान, मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक ज्ञान के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसका शिक्षक अपने विद्यालय में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के रूप प्रयोग करेंगे। इस मौके पर प्रशिक्षण शिक्षक विनोद कुमार, विजय प्रसाद, निधि मिश्रा, रामा रानी आदि मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

