खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। शरणाचांई के पंचायत भवन में 12 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। मास्टर ट्रेनर यशवंत सिंह नेगी तथा भरत सिंह रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों के गठन, 73वें संविधान संशोधन, त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था तथा ग्राम सभाओं में विकास योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने इस दौरान पंचायतों की प्रशासनिक संरचना, योजनाओं की प्रक्रियाएँ, जनभागीदारी, वित्तीय प्रबंधन तथा पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शरणाचाई के प्रधान केदार सिंह राणा, भदूणा के प्रधान राकेश रावत, आली की प्रधान प्रभा देवी, मायूली के प्रधान बीरेंद्र लाल, त्रिशूला के प्रधान विक्रम सिंह समेत संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं वार्ड सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद सिंह राणा ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *