खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नन्दा गौरा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2017 में 12वीं कक्षा उत्र्तीण करने वाली बालिकाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। इन सभी बालिकाओं को आगामी सात दिसम्बर तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन जरूरी अभिलेख के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा करने होंगे।

अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वर्ष 2017 में 12वीं कक्षा उत्र्तीण करने वाली जिन बालिकाओं को योजना का लाभ प्राप्त नही हुआ है उनके आवेदन सात दिसम्बर तक उपलब्ध करें। जनपद चमोली में 1585 बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त नही हुआ है। विदित हो कि वर्ष 2017 में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में कन्याओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को एकीकृत कर नन्दा गौरा योजना संचालित की गई थी। जिसमें कक्षा 12वीं उत्र्तीण करने पर पांच हजार, डिप्लोमा या स्नातक करने पर 10 हजार तथा विवाह के समय 16 हजार सहित कुल 31 हजार ई-पेमेंट के माध्यम से दिए जाने का प्राविधान किया गया था। लेकिन कुछ कन्याओं को यह लाभ प्राप्त नही हुआ था। इन सभी बालिकाओं से योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन मांगे गए है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *