खबर को सुनें

हरिद्वार। मानसिक विकृत लड़की के साथ तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला बहादराबाद थाने से सामने आया है। तीनों आरोपी रूड़की के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनकी तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती बीते रोज देर शाम बहादराबाद बाईपास पर घूम रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने उसे झाडि़यों में खींच लिया और तीनों से उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहवास घर लौटी युवती को देख उसके परिजन सन्न रह गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। लड़की के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी युवक घरों में पत्थरों की घिसाई का काम करते हैं। तीनों आरोपी रूड़की सिविल लाईन क्षेत्र निवासी बताए जा रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *