खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ब्लॉक सभागार में आशा कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। जिसमें आशाओं को पोषण संबंधी गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, स्वच्छता और स्वास्थ्य स्तनपान, बच्चों की देखभाल सहित साल भर में होने वाली कार्यक्रमों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमलेश्वरी भंडारी ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमें आशाओं को कौशल और कुशलता, पोषण, स्वच्छ और स्वास्थ्य, स्तनपान, टीकाकरण सहित साल भर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शकुंतला पंवार और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमलेश्वरी भंडारी ने दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *