खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर में गुरूवार को  तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आगाज हुआ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित करके तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का विधिवत शुभारंभ किया। बता दें आगामी तीन दिसंबर तक चलने वाले स्पोर्ट्स मीट में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रही है।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स भी बहुत जरूरी है। इसे छात्र छात्रों में एक नयी ऊर्जा का संचार होता है, वहीं कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजीव नैथानी ने कहा के तीन दिनों तक चलने वाले इस स्पोर्ट्स मीट में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाए जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्राएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। स्पोर्ट्स मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समापन के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *