खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नगर पालिका सभागार गोपेश्वर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तीन दिवसीय बैंक सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरूवार को समापन जिला विकास अधिकारी डॉ महेश ने किया। कार्यक्रम में बैंक सखियों को प्रशस्तिपत्र दिए गए। बैंक सखी, बैंक और समूह के बीच में सेतु का काम करती है। इनका मुख्य कार्य स्वयं सहायता समूहों का अकाउंट खुलवाना, ऋण दिलवाना, बीमा कराना तथा क्लेम सेटलमेंट कराना है। कार्यक्रम में जनपद के नो ब्लॉकों की 41 समूह सदस्यों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं बैंक और समूहों के बीच सेतु काम करेगी। इनको प्रतिमाह 3000 हजार मानदेय दिया जाएगा।

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान हैदराबाद के रिर्सोस पर्सन जितेन्द्र यादव एवं ओपी खोखर ने महिलाओं को बैंक संबधी सीसीएल, ट्रम लोन, प्रधानमंत्री जीवनज्योति, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना के साथ साथ अन्य सभी विभागों के लोन संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी डॉ. महेश, प्रशिक्षण संचालक संजय पुरोहित सहित बैंक सखी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *